करनैलगंज: भौरीगंज में हिंदू परिवार के साथ बीते दिन हुई मारपीट मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
भौरीगंज बाजार में बीते 20 जून को हुई दो समुदायों के बीच मारपीट की घटना को लेकर अब विश्व हिंदू परिषद के लोग भी इस मामले आ गए हैं। आज मंगलवार 2 बजे कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए रामकुमार विश्वकर्मा के घर पर 20 जून को हुए हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा है।