करनैलगंज: नारायणपुर माझा के पास लखनऊ-गोंडा हाईवे पर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार 3 लोग हुए घायल
मंगलवार 2 बजे नारायणपुर माझा के पास लखनऊ-गोंडा हाईवे पर ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया जिसमे बाइक सवार युवक व एक महिला व 9 साल का बालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला का पैर ट्रक के टायर के नीचे आ गया और उसका एक पैर पूरी तरह से कुचल गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया।