बुढ़ाना: गाँव सददरूददीन नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, पूर्व मंत्री योगराज सिंह रहे मौजूद
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव सदरूद्दीन नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री योगराज सिंह द्वारा फीता काटकर यहां पर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों व युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया।इस मौके पर गांव के गणमान्य लोग और ग्रामीण भी मौजूद रहे।