बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराधियों वारंटी और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंतर्गत एक नफर वारंटी अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त कल्लू पुत्र सुलेमान गांव खतौला का निवासी है। जो कि धारा 323, 324 ,504, 506 और विद्युत अधिनियम के अंतर्गत वारंटी था शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की।