बुढ़ाना: 630 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंतर्गत 630 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त नितिन शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा मौ• मालदाबाद कस्बा व थाना शाहपुर का निवासी है। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की हैं।