बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एक नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त इदरीश पुत्र शौकत गांव कसेरवा का निवासी है। जो की 4/ 25 आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम के अंतर्गत वारंटी था। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।