बुढ़ाना: 25 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटीयों और अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुबारिक पुत्र हारुन गढी दौलत थाना कांधला का निवासी है। जिसके पास से शाहपुर पुलिस ने 25 पव्ववे अवैध देशी शराब बरामद की है।