बुढ़ाना: शाहपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहपुर पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं धरपकड़ अभियान के अंतर्गत अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सरविन्द्र उर्फ काला पुत्र पहलाद ग्राम कुटबा का निवासी है। जिसके पास से 32 पव्वा देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की गई है। शाहपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की है।