देवबंद: देवबंद में नूरपुर रोड पर कार ने बाइक और दो बच्चों को मारी टक्कर, युवक समेत तीन घायल, चालक पर पुलिसकर्मी होने का आरोप
देवबंद में शनिवार शाम चार बजे नूरपुर रोड पर ख्वाजा पीर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक और पैदल जा रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि टीचर कॉलोनी निवासी सचिन बाइक से शुगर मिल रोड स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहे थे।