चैनपुर: पीएमश्री उत्क्रमित विद्यालय कुटवा के 66 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली
Chainpur, Gumla | Oct 12, 2026 चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री उत्क्रमित विद्यालय कुटवा के 66 छात्र-छात्राओं को सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के मार्गदर्शन और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को ‘देखें, सीखें, समझें और अनुभव प्राप्त करें’ की तर्ज पर ज्ञान, विज्ञान, संस्कृति और प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना था।