➡️ जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन दिवस पर ग्राम गुरैया में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल और जनआंदोलन बनाने में सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए सभी विभागों का आभार व्यक्त किया तथा आमजन से जल संचयन और जल संरक्षण को जनभागीदारी के माध्यम से बढ़ावा देने का आह्वान किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Jun 30, 2026