अवंतिपुर बड़ोदिया: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने ढाबों और दुकानों पर की चेकिंग
अवंतीपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों, ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।