ग्राम अवंतीपुर बड़ोदिया के प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने बच्चों के लिए खेल मैदान की मांग प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि खेल मैदान के अभाव में बच्चों को प्रतिभा निखारने का उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। इस पर उपस्थितजनों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्हें आश्वस्त किया गया कि खेल मैदान उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र।