अमरिया: अमरिया में रामलीला विवाद के चलते खूनी संघर्ष, 17 वर्षीय कुनाल की मौत; 6 नामजद समेत 7 पर FIR दर्ज
अमरिया में रामलीला मेले के चंदे और हिसाब-किताब का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया! 17 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव की मौत के मामले में पुलिस ने छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बैठक के बाद पथराव और मारपीट हुई, चाचा को बचाने पहुंचे कुनाल पर भी हमला किया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।