फिरोज़ाबाद: सांती रोड क्रिस्टल वाटर पार्क के सामने दो बाइक की टक्कर में एक पर सवार महिला हुई गंभीर रूप से घायल
शेखूपुर निवासी सुधा देवी बेटे संग बाइक पर आगरा जा रही थी। इसी दौरान थाना रामगढ क्षेत्र के सांती रोड क्रिस्टल वाटर पार्क के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सुधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक को पकड़ लिया गया है और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।