फिरोज़ाबाद: थाना जसराना क्षेत्र पुल खडीत के पास नगला राजाराम पर खाई में पलटी सवारियों से भरी शिकोहाबाद डिपो की बस, कई सवारियाँ घायल
थाना जसराना क्षेत्र के पुल खडीत के पास नगला राजाराम पर एटा से आ रही शिकोहाबाद डिपो की बस पलटने से कई लोग घायल हो गए। थाना पुलिस सहित प्रशासनिक लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार हेतु सीएचसी जसराना भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया एक बाइक सवार को बचाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।