फिरोज़ाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र बेनीबाल गार्डन के सामने सड़क हादसे में हुई बाइक सवार व्यक्ति की मौत
थाना टूण्डला क्षेत्र कच्चा टूण्डला निवासी अनिल कुमार इन्वर्टर का काम करते थे, बीती रात दुकान से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। इसी दौरान बेनीबाल गार्डन के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के रिश्तेदारों ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी दी।