रसूलपुर क्षेत्र के शांति नगर निवासी करिश्मा अपने पति संग हिमायूपुर स्थित कमरे पर जाने को बीती शाम बाइक से निकली थी। आसफाबाद चौराहा के पास NH-2 पर चलती बाइक से गिरकर वह घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया है।