सागर नगर: सागर नगर निगम कमिश्नर ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण, लोगों से सहयोग की अपील
सोमवार सुबह 9 बजे नगर निगम कमिश्नर ने स्वयं मोती नगर चौराहे से संविधान चौक तक चल रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कमिश्नर राजकुमार खत्री ने स्थानीय नागरिकों से सड़क चौड़ीकरण में सहयोग की अपील की। कमिश्नर ने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और कहा कि शहर के विकास में सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।