सागर नगर: पद्माकर सभागार में मातृशक्ति को समर्पित ‘सप्तशक्ति संगम’ का आयोजन, प्रेरक माताओं का हुआ सम्मान
विद्या भारती के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर द्वारा ‘संघ’ के शताब्दी वर्ष पर ‘सप्तशक्ति संगम’ का आयोजन रविवार 12 बजे से पद्माकर सभागार में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रेरक माताओं को सम्मानित कर नई पीढ़ी में मातृशक्ति और संस्कारों के प्रति श्रद्धा जगाना रहा। मुख्य विषय पंच परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों पर सार्थक चर्चा हुई।