सागर नगर: गोला कुंआ पर कांग्रेस सेवादल परिवार का 75वां ध्वजवंदन कार्यक्रम संपन्न, सेवा और समर्पण का दिया संदेश
अक्टूबर माह के अंतिम रविवार को शहर कांग्रेस सेवादल परिवार द्वारा आयोजित 75वां मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम गोला कुंआ स्थित पंतनगर, काकागंज और सूबेदार वार्ड के संगम स्थल पर आन-बान-शान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे राष्ट्रध्वज वंदन के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक अवध बिहारी बिल्थरे ने ध्वजारोहण किया।