सागर नगर: सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण हटाए, भाजपा नेता और वाल्मीकि मंदिर कमेटी ने विकास के लिए स्वेच्छा से दी जमीन
सागर शहर में चल रहे संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत रविवार सुबह 9 बजे नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। निगम की कार्रवाई के दौरान कई रहवासी एवं व्यवसायिक निर्माण हटाए गए।कार्यवाही के बीच शहर विकास की भावना दिखाते हुए भाजपा नेता और वाल्मीकि मंदिर कमेटी के पदाधिकारी आगे आए और अपनी भूमि दी।