Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
लखनऊ
journalistrkgiri
दिल्ली में प्रदर्शन पर पर बोले भाजपा विधायक Ajay Singh ....
Basti, Basti
| Nov 1, 2026
MORE NEWS
भाजपा नेता मनोज सिंह ने ऊर्जा मंत्री को भेजा पत्रः वंचित क्षेत्रों को शहरी विद्युत व्यवस्था से जोड़ने की मांग बस्ती। नगर पंचायत भानपुर के गठन के बाद भी कई वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी विद्युत व्यवस्था का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या को लेकर भाजपा मण्डल कार्यसमिति सदस्य एवं विधानसभा- 309 रुधौली के मनोज सिंह ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर वंचित क्षेत्रों को शहरी विद्युत व्यवस्था से जोड़ने तथा अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की है। ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में मनोज सिंह ने कहा है कि नगर पंचायत भानपुर के गठन के बाद कुछ क्षेत्रों को शहरी विद्युत व्यवस्था से जोड़ दिया गया है, जबकि सोनहा, आहार, मंडफ, खैरा, खुटेहना, कड़जहना, नौगढ़वा, बनवधिया, उकड़ा, करमहिया, कोपा, मिश्रौलिया, बनटिकरा और पेलनी सहित कई वार्ड अब भी इस सुविधा से वंचित हैं। इसके चलते स्थानीय नागरिकों को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि इस संबंध में पूर्व में भी विभागीय स्तर पर पत्राचार और अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। नगर पंचायत के गठन के बाद सभी वार्डों को समान रूप से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। भाजपा नेता मनोज सिंह ने ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि संबंधित विद्युत अधिकारियों को क्षेत्रों की समीक्षा कराने, शहरी विद्युत व्यवस्था से वंचित वार्डों को नियमानुसार जोड़ने तथा अधूरे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान होने से भानपुर नगर पंचायत के सभी पात्र वार्डों के नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधा मिल सकेगी।
Basti, Basti | Nov 1, 2026
यूपी: गोरखपुर के चौरी चौरा विधान सभा क्षेत्र में रेल उपरिगामी सेतु सहित 84 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम ..... Ajay Singh Gautam MYogiAdityanath
Basti, Basti | Nov 1, 2026
Basti, Basti | Nov 1, 2026
बस्ती: पड़रिया दत्तू में स्थापित हुई बस्ती जनपद की सबसे बड़ी सरदार पटेल जी की प्रतिमा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व भाजपा नेता अखिलेश चौधरी विक्की ने किया अनावरण समारोह में प्रतिभाग.......
Basti, Basti | Oct 31, 2026
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर मनीष मिश्रा ने किया प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि भारत की एकता और अखंडता के महानायक को किया नमन, ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों से गूंजा परिसर बस्ती। देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण के महानायक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने उनकी प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मनीष मिश्रा ने सरदार पटेल के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना ही लौह पुरुष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रत्येक देशवासी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर ओम जी पांडेय, संजय मिश्रा, जीडी मिश्रा, अमित चौबे, अंजनी पाठक, विमल पांडेय, संध्या दीक्षित, राकेश राजभर, अमित कुमार शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 31, 2026
* जनपद बस्ती - 31 अक्टूबर 2026* *कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने दिलाई एकता की शपथ* बस्ती। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया था। उनके त्याग और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। आज के दिन हमें उनके बताए एकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाई कि "राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे।" जिलाधिकारी ने सभी से देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान सत्यनिष्ठा से देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एडीएम ज्ञान चन्द्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, एसडीएम उमाकान्त तिवारी, राजेश यादव, रश्मि यादव सहित कलेक्ट्रेट के वीरेन्द्र कुमार, प्रेम प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, सुदर्शन यादव, राजेश रंजन, धन्नजय सिंह व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे। संवाददाता हरि ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 31, 2026
*जनपद बस्ती - 31 अक्टूबर 2026* *दीपावली-छठ पर्व को लेकर सोनहा पुलिस अलर्ट, आतिशबाजी की लाइसेंसी दुकानों की हुई चेकिंग* आगामी दीपावली और छठ पर्व को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत बस्ती पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष सोनहा *महेश सिंह* मय पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संचालित लाइसेंसी आतिशबाजी की दुकानों की सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दुकानों पर सुरक्षा उपकरण पर्याप्त पाए गए। थानाध्यक्ष द्वारा दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए - - आग से बचाव हेतु बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखने - दुकानों के आस-पास धूम्रपान न करने - निर्धारित मात्रा से अधिक आतिशबाजी सामग्री का भंडारण न करने सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि आतिशबाजी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बस्ती के सोनहा थाने के थानाध्यक्ष महेश सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि सुरक्षा की भी गारंटी है। दीपावली-छठ जैसे बड़े पर्वों से पहले आतिशबाजी की दुकानों की खुद चेकिंग कर उन्होंने दुकानदारों और आमजन दोनों को सतर्क किया है। उनका ये कदम यह संदेश देता है कि थोड़ी सी सावधानी और सुरक्षा मानकों का पालन करके हम बड़े हादसों को रोक सकते हैं। समाज से भी अपील है कि आतिशबाजी को त्योहार की खुशी तक ही सीमित रखें, लापरवाही न बरतें। थानाध्यक्ष महेश सिंह जैसे जागरूक और संवेदनशील अधिकारी पर सोनहा क्षेत्र को गर्व है, उनके इस सराहनीय कार्य के लिए हम उन्हें बधाई देते हैं। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 31, 2026
*जनपद बस्ती - 31 अक्टूबर 2026* *बस्ती पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई, एएसपी ने किया सम्मान* बस्ती। पुलिस विभाग में अपनी पूरी सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और लगन से कार्य करने वाले 4 पुलिस अधिकारियों के सम्मान में शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर * मानसी दहिया* ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे चारों अधिकारियों को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और उपहार स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट कर ससम्मान विदा किया तथा उनके सुखी, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीओ सदर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। *सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी * 1. निरीक्षक नागरिक पुलिस विनोद कुमार मिश्र - IGRS सेल, बस्ती 2. उप निरीक्षक ना.पु. चन्द्रशेखर राम - थाना नगर, बस्ती 3. उप निरीक्षक LIU शेषनाथ यादव - अभिसूचना इकाई, बस्ती 4. उप निरीक्षक ना.पु. अनिल कुमार यादव - पुलिस लाइन, बस्ती इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। *सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना -* हम अपने News Express Basti पेज की तरफ से सेवानिवृत्त होने वाले चारों पुलिस अधिकारियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हैं। आपने वर्दी में रहकर जिस निष्ठा और ईमानदारी से जनपद की सेवा की है, वह हमेशा याद रखी जाएगी। आपकी सेवा और अनुभव समाज के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सेवानिवृत्ति के बाद का आपका जीवन खुशियों से भरा रहे और आप अपने परिवार के साथ स्वस्थ व खुशहाल जीवन व्यतीत करें।
Basti, Basti | Oct 31, 2026