अपराध नियंत्रण को लेकर सदर एसडीपीओ ने की अपराध गोष्ठी
जहानाबाद।
पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित की। बैठक में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के उद्भेदन एवं त्वरित निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा क्षेत्र में पुलिस गश्ती और निगरानी को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। सदर अंचल के सभी अंचल निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।