कुलपहाड़: अध्यापिका ने युवक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
कुलपहाड़ क्षेत्र में एक अध्यापिका ने एक युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने, पीछा करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार ने दी जानकारी।