सतगावां: सतगावां पुलिस ने राजाबर बरकाठी जंगल में अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी कर 2000 हजार कि.ग्रा. जावा महुआ किया विनिष्ट
पुलिस कप्तान के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश मिलने पश्चात थाना प्रभारी पु.अ.नि. विजय गुप्ता के द्वारा गुरुवार को कोडरमा जिले के सतगावां थाना अंतर्गत ग्राम राजाबर,बरकाठी जंगल में अवैध शराब के विरूद्ध छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान 180 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया एवं 2000 कि.ग्रा. जावा महुआ विनिष्ट किया गया।