सतगावां: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में काला मोतियाबिंद के प्रति लोगों को किया गया जागरुक
सतगावां प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में काला मोतियाबिंद जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामाशीष चौधरी ने बताया कि ग्लूकोमा किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन आमतौर पर इसका जोखिम उम्रदराज लोगों में ज्यादा हो जाता है।