सतगावां: पेट्रो जलप्रपात मार्ग के मोटकी कहुआ के समीप ट्रेक्टर ओर मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन व्यक्ति घायल, एक गंभीर सदर रेफर
पेट्रो जलप्रपात मार्ग के मोटकी कहुआ के समीप सोमवार को बाइक व ट्रेक्टर की टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमे एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया।