सतगावां: झारखंड व बिहार के उत्पाद विभाग के संयुक्त छापेमारी में कटैया जंगल में अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को किया गया ध्वस्त
सतगावां। पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर सतगावां थाना प्रभारी विजय गुप्ता नेतृत्व उत्पाद विभाग की कोडरमा व नवादा की टीम और सतगावां थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार को सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया गांव के पुरब की ओर के जंगल में अबैध रुप से संचालित महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया। 4000 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट एवं 150 लीटर जप्त किया गया।