सतगावां: सतगावां पुलिस ने बासोडीह से नेवती जाने वाले मार्ग से अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
सतगावां। स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर शाम में गश्ती के दौरान बासोडीह से नेवती जाने वाले मार्ग से दो युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि रॉयल स्टैग कंपनी का 750 एमएल के 12 बोतल, ब्लेंडर प्राइड कम्पनी का 750 एमएल के 12 बोतल तथा किंग फिशर का 500एमएल के 24 बीयर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।