सतगावां: सतगावां थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
सतगावां। थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखण्ड के दोनों समुदायों के लोगों के बुद्धिजीवी और प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पत्रकारों ने भाग लिया इस अवसर थाना प्रभारी सतगावां विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि होली पर्व को शांति और सौहार्द पुर्वक मनाया जाय उपद्रवियों पर पुलिस की नजर रहेगी।