बगोदर: बगोदर सरिया रोड पर नहर के पास एक बंद घर से नगदी व जेवरात की चोरी
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर सरिया रोड नहर के पास स्थित शंकर कुमार राय के बंद घर से चोरो ने नगदी समेत जेवरात पर हाथ सफा कर लिया।घटना मंगलवार की अहले सुबह की है।वही सुचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचें और मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।वही गृह स्वामी अपने बेटे के पास डेढ माह से मुम्बई में रह रहा है।