2025 बैच की दो प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी, पंचायती राज विभाग के कार्यों की ली जानकारी
जहानाबाद : जहानाबाद प्रखंड में गुरुवार को 2025 बैच की दो प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारियों का आगमन हुआ। इस दौरान पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षु अधिकारियों को पंचायत स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन की भूमिका के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।
इस भ्रमण का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझना तथा जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया से परिचित होना रहा।