फर्रुखाबाद: बहन से खेल-खेल में हुआ झगड़ा, मां की डांट के बाद 8 वर्षीय मासूम बालक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त की
थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव पट्टिया छेदा सिंह में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भाई-बहन के मामूली विवाद और मां की डांट से आहत होकर 8 वर्षीय मासूम गोपाल दीक्षित ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। बताया गया कि गोपाल अपनी 10 वर्षीय बहन श्रद्धा के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेल-खेल में दोनों भाई-बहन के बीच किसी