मनोहरथाना: मनोहरथाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों, चौराहों और घरों में सजाई गई झांकियां
मनोहर थाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शाम को सभी मंदिरों सहित गली मोहल्लों के चौराहों व घरों पर श्रद्धालुओं ने झांकियां सजाई। सभी मंदिरों पर विद्युत सजावट की गई। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी झांकियां सजाई गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल नजर आ रहा है । इसके चलते जगह-जगह मंदिरों पर सजावट की गई ।