लखीसराय: नया बाजार के आर के हाई स्कूल में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम
लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित के आर हाई स्कूल में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी, यानी AEO प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम मंगलवार की पूर्वाह्न 8:40 पर देखा गया। यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी परीक्षा के सफल और निष्पक्ष संचालक को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है।