रूद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा का बड़ा एक्शन!!! वन स्टॉप सेंटर से लेकर संगम पुस्तकालय तक अचानक निरीक्षण,
रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण और संगम पुस्तकालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे सवाल किए और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
पीड़ित महिलाओं-बालिकाओं के लिए डीएम सख्त,,
वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जा रही परामर्श, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा और आश्रय व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाली पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को संवेदनशील, सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिलना चाहिए। शासन की सभी जरूरी सेवाएं उन्हें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं।
दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों की सुरक्षा पर फोकस,,
विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के निरीक्षण में बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और सुरक्षा की व्यवस्थाएं परखी गईं। डीएम ने बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संगम पुस्तकालय में पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद,
इसके बाद जिलाधिकारी संगम पुस्तकालय पहुंचे और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई व सुविधाओं को लेकर बातचीत की।
1000 किताबों का लक्ष्य… पहुंच गईं 2500!
“एक पुस्तकालय दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान ने लक्ष्य से ढाई गुना ज्यादा उपलब्धि हासिल कर ली है। जनपद में 1000 पुस्तकों का लक्ष्य रखा गया था, जबकि अब तक 2500 पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं।
सीएम धामी ने भी दिया योगदान-
अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 150 पुस्तकों का योगदान किया है।
डीएम बोले— पुस्तकालय सिर्फ किताबों की जगह नहीं, बेहतर भविष्य की नींव हैं।
महिलाओं की सुरक्षा से लेकर बच्चों के संरक्षण और युवाओं के भविष्य तक—डीएम विशाल मिश्रा के निरीक्षण में तीनों मोर्चों पर साफ दिखी प्रशासन की प्राथमिकता।
#Rudraprayag #DMVishalMishra #VishalMishra #SangamLibrary #OneStopCentre #WomenSafety #ChildProtection #BookDonation #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #RudraprayagNews #ViralNews #BreakingNews