मनोहरथाना: मनोहर थाना क्षेत्र में परवन नदी में डूबने से 46 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
मनोहर थाना शाह कॉलोनी निवासी रफीक मोहम्मद पुत्र मुबारक अली कस्बे की परवन नदी पर शौच के लिए गया हुआ था। वहां पैर फिसलने से नदी में डूब गया । स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकल गया । भाई रशिद मोहम्मद की रिपोर्ट पर मनोहर थाना सीएचसी मे शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सोपा गया।