सिंगरौली: धौहनी जंगल के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल
एक बाइक सवार दंपति अपने एक बच्चे को लेकर सरई की ओर जा रहे थे और उसी के विपरीत दिशा से बोलेरो आ रहा था जहां धौहनी जंगल के पास बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें बाइक सवार चालक की मौके पर मौत हो गई और एक महिला व उसका एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फ़ानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है और बच्चे का इलाज जारी है।