सिंगरौली: राज्य मंत्री के फर्जी लेटर पैड के मामले में एक संदेही युवक को नवानगर पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
मध्य प्रदेश शासन की एक राज्य मंत्री के फर्जी लेटर पैड के मामले में नवानगर पुलिस ने एक संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है हालांकि उक्त मामले की जांच सीएसपी विन्ध्यनगर कर रहे हैं लेकिन पुलिस अधिकारी कार्रवाई के संबंध में जानकारी देने से गुरेज कर रहे हैं फिलहाल संदेही युवक को नवानगर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।