सिंगरौली: कटरा के जंगल में मवेशियों को चराने गए एक युवक की बिजली के खम्भे में उतरे करंट की चपेट में आने से हुई मौत
निवास चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में 11000 केबी लाइट से युवक को करंट लगने से मौके पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी अनुसार मृतक रंगदेव सिंह पिता स्वर्गीय रामप्रसाद सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम पंचायत रजनिया का बताया गया है। पुलिस चौकी निवास को सूचना मिलते ही दल-बल के साथ तत्काल मौके स्थल पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास भेजा गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। निवास पुलिस जांच में जुटी हुई है।