सिंगरौली: मधुमक्खियों से भय के बीच पढ़ाई करने को मजबूर शासकीय महाविद्यालय सरई के विद्यार्थी, वन परिक्षेत्र अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शासकीय महाविद्यालय सरई में छात्र-छात्राएं भय के बीच पढ़ाई करने को मजबूर है महाविद्यालय भवन में मधुमक्खियों द्वारा लगाया गया छत्ता विद्यार्थियों के भय का प्रमुख कारण है जिसको लेकर एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को ज्ञापन सौंप माँग की है कि जल्द से जल्द मधुमक्खियों के छत्ते को हटाया जाए वरना हम महाविद्यालय की कक्षाएं स्थगित करने को मजबूर हो जाएंगे।