सिंगरौली: सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी होंगे डॉ राजेश मिश्रा, ज़िले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सीधी जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा को सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह है जिले के चितरंगी समेत अंचल में जगह-जगह आतिशबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है वहीं कई दावेदारों का टिकट कटने पर उनके चेहरे में मायूसी छाई हुई है।