गाज़ियाबाद: वसुंधरा में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन और नालों की सफाई का नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने किया निरीक्षण
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन और नालों की सफाई का नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि वहां के सभी कार्य ठीक से हो रहे हैं या नहीं। इसके अलावा जलभराव की स्थिति से बचने के लिए नालों की सफाई का निरीक्षण किया और बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।