गाज़ियाबाद: थाना मोदीनगर पुलिस ने किया हत्या की घटना का खुलासा, षड्यंत्र रचकर हत्या करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार
मंगलवार को मोदीनगर पुलिस ने बीते 15 मई को हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए ताज मोहम्मद और पुनीत गोसाई नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मोदीनगर क्षेत्रान्तर्गत तिबड़ा बम्बा पुलिया से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है और साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।