मसूरी इलाके में बकरी चोरों का गैंग एक्टिव है। ये गैंग कार से घूम रहा है और घरों के बाहर बंधे बकरी-बकरे चुरा रहा है। ऐसी ही एक घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कार सवार लोग घर के बाहर बंधे 12 बकरी-बकरे चुराकर ले गए। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और इस गैंग की तलाश शुरू कर दी है।