गाज़ियाबाद: साहिबाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को मोहन नगर से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त सुधीर कुमार को मोहन नगर नरेंद्र मोहन अस्पताल के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष साहिबाबाद अजय चौधरी ने बताया कि थाना साहिबाबाद पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट व अन्य घटना करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद सुधीर कुमार को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।