साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहन नगर पर दुकानदार दंपती और उनके दोनों बेटों से सोमवार रात सामान का रुपये मांगने पर मारपीट के मामले में पुलिस ने देर रात राजीव कॉलोनी के भाजपा पार्षद सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनके भाई और अन्य अज्ञात लोगों की भी तलाश कर रही है।