गाज़ियाबाद: साहिबाबाद क्षेत्र में दुकानदार दंपती से मारपीट करने के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, एसीपी का बयान आया सामने
साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पैसे मांगने को लेकर दुकानदार दंपती से स्थानीय भाजपा पार्षद व उसके गुर्गों द्वारा की गई मारपीट के मामले में ACP साहिबाबाद ने कहा कि खोखा संचालक की पत्नी सीता ने साहिबाबाद थाने पर इस मामले को लेकर तहरीर दी थी, जिसमें मुख्य अभियुक्त सुधीर को गिरफ्तार कर लिया गया, सीसीटीवी फुटेज के सहारे अन्य लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।