चाईबासा: देसी ने किया मझगांव और कुमारडूंगी के विभिन्न बूथों और इंटर स्टेट चेकनाका का निरीक्षण
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त कुलदीप चौधरी के द्वारा उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा एवं सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी की उपस्थिति में मंझगांव व कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्र, कलस्टर/सेक्टर निर्धारण तथा इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम सहित बड़ालागड़ा- मंझारी स्थित इंटर स्टेट चेकनाका का भी निरीक्षण किया।